Uses of Am, Is, Are in Hindi | Meaning, Rules & Examples in Hindi

आज के इस Article के अंदर मैं आप सभी को Am, Is,  Are का Use कहा होता है? और Am, Is,  Are का प्रयोग कैसे किया जाता है? के बारे में बताने वाला हूं, क्योंकी आज के ज़माने में English का इस्तेमाल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिर चाहे किसी अच्छी सी Job को पाने के लिए हमे इसकी ज़रूरत हो या फिर हर जगह पर आपका English बोल पाना बेहद ज़रूरी हो चुका है। इसीलिए अब ये ज़रूरी है की इन सब चीज़ों के लिए हम इस भाषा को जल्द से जल्द सीख लें।

वैसे बता दूं की Am, Is,  Are का use English भाषा को सीखने के लिए सबसे पहली Unit में आता है जिससे की हमारा English में सही Base बन पाता है, इसीलिए हमे Am, Is,  Are का इस्तेमाल करने का तरीका ज़रूर से समझना चाहिए और इसे अपने English Sentences में भी ज़रूर से इस्तेमाल करना चाहिए।

तो आइए अब शुरू करते हैं और Use Of Am, Is,  Are के बारे में जान लेते हैं हिंदी में,

Use Of Am, Is, Are In Hindi | Am, Is, Are इस्तेमाल करने का तरीका:

जैसा की हमने जाना की Am, Is,  Are का प्रयोग English को सीखने की सबसे पहली Unit है इसीलिए मैं आपको बता दूं की Am, Is,  Are आम तौर पर Verb की Present Form को कहा जाता है। इसका इस्तेमाल Pronoun के साथ जैसे की He, She, It और सभी Singular Noun Names के साथ में किया जाता है। वही Am का इस्तेमाल Pronoun के साथ में किया जाता है। और Are का इस्तेमाल Pronoun जैसे की You, We, They और सभी Plural Noun Names के साथ में किया जाता है।

For example:

  • He is a Doctor.
    वह एक डॉक्टर है।
  • She is a Housewife.
    वो एक गृहिणी है।
  • It is a Table.
    यह एक टेबल है।
  • I am a Cricketer.
    मैं एक क्रिकेटर हूं।
  • You are my Relative.
    आप मेरे रिश्तेदार हैं।
  • We are Friends.
    हम दोस्त हैं।
  • They are Neighbours.
    वे पड़ोसी हैं।

Am, Is,  Are Meaning in Hindi | और वही Am, Is,  Are का हिंदी मतलब होता है:

  • Is का मतलब “है” होता है।
  • Am का मतलब “हूं” होता है।
  • Are का मतलब “हो या हैं” होता है।
Am, Is,  Are Rules in Hindi

Am, Is,  Are Rules in Hindi | Am, Is, Are का नियम:

Am, Is, Are का Rules हर तरह के Sentences के लिए अलग-अलग होते हैं। जिन्हें मैंने नीचे बताया है:

• Affirmative Sentence का Rule:

Subject + Helping verb (Is Am Are)+ Objects

• Negative Sentence का Rule:

Subject + Helping verb (Is Am Are)+ Not + Objects

• Interrogative Sentence का Rule:

Helping verb (Is Am Are) + Subject + Objects?

• Negative Interrogative Sentence का Rule:

Helping verb (Is Am Are) + Subject + Not + Objects?

Examples OF Am, Is, Are in Hindi & English:

Am, Is, Are के Examples भी अलग-अलग तरह के Sentences के साथ में अलग-अलग तरीके से होते हैं, जिन्हें आप नीचे हिंदी और English दोनों ही भाषाओं में देख सकते हैं:

Am Is Are Affirmative Sentences Example

• Affirmative Sentences के Example:

  1. मैं एक टीचर हूँ।
    I am a Teacher.
  2. तुम एक किसान हो।
    You are a Farmer.
  3. आप एक वकील हैं।
    You are a Lawyer.
  4. गरिमा बीमार है।
    Garima is ill.
  5. रेनुका एक गृहिणी है।
    Renuka is a Housewife.
  6. गरिमा और रेनुकाटीचर है।
    Garima and Renuka are Teacher.
  7. वे लोग दुकानदार हैं।
    They are Shopkeepers.
  8. राहुल और विकास किसान हैं।
    Rahul and Vikas are farmers.
Am Is Are Negative Sentences Example

• Negative Sentences के Examples:

  1. हम लोग चोर नहीं है।
    We are not Thief.
  2. वह डॉक्टर नहीं है।
    He is not a Doctor.
  3. देव का दोस्तकिसान नहीं है।
    The friend of Dev is not Farmer.
  4. हम लोग विद्यार्थी नहीं है।
    We are not Students.
  5. सविता एक टीचर नहीं है।
    Savita is not a teacher.
  6. शीला और सोनिया अमीर नहीं है।
    Sheela and Sonia are not rich.
  7. उन लोगों के रिश्तेदारअच्छे नहीं हैं।
    Their relatives are not good.
  8. रवि और राजूताकतवर नहीं हैं।
    Ravi and Raju are not powerful.
  9. तुम खिलाड़ी नहीं हो।
    You are not a player.
Am Is Are Interrogative Sentences Example

• Interrogative Sentences के Examples:

  1. क्या तुम्हारा पड़ोसी लाचार है?
    Is your neighbor helpless?
  2. क्या नदी का पानी साफ है?
    Is the water of river clean?
  3. क्या राहुल का दोस्त समझदार है?
    Is Rahul’s friend lazy?
  4. क्या उसके मामावकील है?
    Is his Uncle a lawyer?
  5. क्या हर्ष के पिता जी प्लंबर है?
    Is Harsh’s father a plumber?
  6. क्या अभिषेक के पिताजी बेईमान है?
    Is Abhishek’s father dishonest?
  7. क्या राम और श्याम गायक है?
    Are Ram and Shyam singers?
Am Is Are Negative Interrogative Sentences Example

• Negative Interrogative Sentences के Examples:

  1. क्या तुम्हारा पड़ोसी लाचार नही है?
    Is your neighbor not helpless?
  2. क्या नदी का पानी साफ नही है?
    Is the water of river not clean?
  3. क्या राहुल का दोस्त समझदार नही है?
    Is Rahul’s friend not lazy?
  4. क्या उसके मामा वकील नहीहैं?
    Is his Uncle not a lawyer?
  5. क्या हर्ष के पिता जी प्लंबर नही है?
    Is Harsh’s father not a plumber?
  6. क्या अभिषेक के पिताजी बेईमान नही है?
    Is Abhishek’s father not dishonest?
  7. क्या राम और श्याम गायक नहीं है?
    Are Ram and Shyam not singers?
निष्कर्ष (Conclusion):

आज के इस Article – Am, Is, Are ka Use Kaise Karte hain? के अंदर मैंने आप सभी को Is, Am, Are Meaning in Hindi – Is, Am, Are ke Rules Kya hain? और Is, Am, Are के Examples के बारे में बताया है। जो की English भाषा को सीखने के लिए काफी जरूरी होते हैं। उम्मीद करता हूं की आपको इसमें बताई सभी बातें अच्छी तरह से समझ में आ ही गईं होंगी, लेकिन अगर अभी भी आपके मन में कोई भी सवाल उठ रहा है तो उसे आप Comment करके मुझसे ज़रूर पूछ सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *