सर्वनाम (Pronoun in Hindi) शब्द का अर्थ है – सब का नाम।
सर्वनाम परिभाषा (Definition of Pronoun in Hindi):
वाक्य मे संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है।
जैसे:
- प्रिया गाना गाती है।
- वह बहुत अच्छा गाती है।
पहले वाक्य मे ‘प्रिया’ तथा ‘गाना’ शब्द संज्ञाएँ है, दूसरें वाक्य मे ‘प्रिया’ के स्थान पर ‘वह’ शब्द प्रयुक्त हुआ है। ‘वह’ शब्द यहाँ संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है इसलिए इसे सर्वनाम कहते है।
सर्वनाम का प्रकार (Kinds of Pronouns):
सर्वनाम 6 प्रकार के होते है।
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
1. पुरुषवाचक सर्वनाम :
जिन सर्वनाम का प्रयोग बोलने व सुनने वाले या किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – मुझें, आप, वह, मैंने, मै, हम, मेरा, हमारा, हमे, आदि।
उदाहरण –
- मैंने आज व्यायाम नहीं किया।
- मुझें अंगूर पसंद है।
- आप खाना खा ले।
इस वाक्य मे ‘मैंने’, ‘मुझें’, ‘आप, शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम है।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम :
वे सर्वनाम जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध कराते है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – इस, वे, उस, यह, वह, ये, आदि।
उदाहरण –
- यह मेरा घर है।
- वह आप की घडी है।
- वे बहुत सुंदर फूल है।
इस वाक्य मे ‘यह’, ‘वह’, ‘वे’ निश्चयवाचक सर्वनाम है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम :
वे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता हो और अनिश्चय की स्थिति बनती है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – किसी, कोई, कुछ, आदि।
उदाहरण –
- किसी ने कहा था।
- कोई आ रहा है।
- वह कुछ पी रहा है।
इस वाक्य मे ‘किसी’, ‘कोई’, ‘वह’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम :
वे सर्वनाम जो प्रश्न का बोध कराते है या वाक्य को प्रश्नवाचक बना देते है या जिस वाक्य से प्रश्न करने का बोध होता हो, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – कौन, क्या, किसकी, आदि।
उदाहरण –
- कौन गाना गा रही है ?
- वह क्या ले गया ?
- ये किसकी पुस्तक है ?
इस वाक्य मे ‘कौन’, ‘वह’, ‘ये’ शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम है।
5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम :
वे सर्वनाम जो दो अलग-अलग बातो का स्पष्ट सम्बन्ध को बताए, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – जो, वह, जो-सो, जिसकी-उसकी, वो, जितना-उतना आदि।
उदाहरण –
- “जो सोवत है वो खोवत है जो जागत है वो पावत है।”
- “जो पढ़ेगा सो सफल होगा।”
- “जितना गुड डालोगे उतना ही मीठा होगा।”
इस वाक्य मे ‘जो’, ‘वो’, ‘सो’, ‘जितना’ सम्बन्धवाचक सर्वनाम है।
6. निजवाचक सर्वनाम :
वे सर्वनाम जिन्हें बोलने वाला स्वयं अपने लिए प्रयुक्त करता हो, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे – स्वयं, खुद, आप, अपना, अपनी आदि।
उदाहरण –
- मै अपना काम कर रही हूँ।
- मै अपना खाना बना रही हूँ।
- तुम अपना काम करो।
इस वाक्य मे ‘अपना’ शब्द निजवाचक सर्वनाम है।
मुझे उम्मीद है सर्वनाम के बारे में सभी संदेहों दूर हो चूका है कि इस लेख को पढ़ने के बाद।