26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध | Essay on Republic Day in Hindi:
आज हम चर्चा करने जा रहे हैं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) साथ में गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन और गणतंत्र दिवस के बारे में कुछ FAQs।
प्रस्तावना–
भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों में एक दिवस है – गणतंत्र दिवस। 26 जनवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस इसलिए महत्वपूर्ण है क्यूंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह दिवस हमारे देश के आत्मगौरव से भी जुड़ा है, 26 जनवरी के दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। संविधान के लागू होने से भारत देश पूरी तरह से लोकतान्त्रिक बन गया।
गणतंत्र दिवस का इतिहास–
28 अगस्त 1947 को देश की आजादी के तुरंत बाद संविधान असेंबली में एक ड्राफ्ट कमेटी का गठन किया गया, जिसे भारत देश के लिए एक संविधान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी। संविधान का निर्माण करने में डॉ भीम राव अम्बेडकर का योगदान सर्पोपरी है, उन्होंने 4 नवम्बर 1947 को इसका प्रारूप सदन में पेश किया। अंत में 2 बर्ष 11 माह 18 दिन के बाद हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ, और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया, उसी दिन को आज हम गणतंत्र दिवस के रूप में जानते है। यह दिवस सभी लोगों को प्रेम भाव और भाईचारे से रहने की प्रेणना देता है। यह न किसी धरम और न किसी जाति से विभाजित पर्व है, यह तो देश की गरिमा और शान का दिवस है, जिसने हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक वाला देश बनाया है।
गणतंत्र दिवस पर आयोजन–
गणतंत्र दिवस हमारे देश का गौरव का प्रतीक है। इस दिन देश की तीनो सेनाओं के द्वारा देश के राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है। सबसे पहले झंडा फहराने के साथ राष्ट्र गान होता है। राजधानी नई दिल्ली के विजय चौक से इंडिया गेट तक भारतीय सेना के द्वारा परेड की जाती है, साथ ही अत्याधुनिक हथियारों के साथ टैंकों आदि से प्रदर्शन किया जाता है। इस दिन हर राज्य से उनकी विशेष झांकियों और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाता है, ताकि पूरा देश इस पर्व के महत्व को देखकर गौरवान्वित हो सके।
गणतंत्र दिवस पर अन्य कार्यक्रम–
इस दिन सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया जाता है। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थिओं के द्वारा अलग अलग प्रकार से देशभक्ति गीत और क्रियाएं की जाती है। अध्यापक बच्चों को देशभक्तों और बलिदानियों के त्याग की कहानी से अवगत कराते हैं, उन्हें समाज और देश के लिए सेवा करने की बात करते हैं।
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन| 10 Line on Republic Day in Hindi–
गणतंत्र दिवस हम सभी देशवाशियों के लिए कई मायनों में विशेष है –
- यह दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
- इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ हा।
- यह दिवस पूरे देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का सन्देश देता है।
- संविधान को निर्माण करने में डॉ भीम राव अम्बेडकर साहब का योगदान अतुलनीय है।
- इस दिन राष्ट्रपति अपना अभिभाषण प्रस्तुत कर पूरे देश को संबोधित करता है।
- यह दिवस भारतीय संस्कृति के गौरव का अभिन्न भाग है।
- 26 जनवरी को भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
- इस कार्यक्रम का पहला आयोजन राजपथ पर 1955 में हुआ था।
- इस दिवस पर राष्ट्रपति को 31 तोपों की सलामी दी जाती है।
- इस दिवस पर तीनो सेनायें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है।
गणतंत्र दिवस के बारे में FAQs | FAQs on Republic Day in Hindi:
Q. 26 जनवरी को हिंदी में क्या कहते हैं?
Ans: 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस पालन करते हैं और अंग्रेज़ी में उसे Republic Day कहा जाता है
Q. 26 जनवरी कब से लागू हुई?
Ans: 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ। तब से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।
निष्कर्ष –
गणतंत्र दिवस भारत की संप्रभुता, अखंडता और देश के गौरव का प्रतीक है। इस दिन को पूरा देश सम्मान के साथ मनाता है। चूँकि गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ है, और देश को विश्व स्तर पर सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक गणराज्य का दर्जा दिया, अतः यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा करें और संविधान के नियमों के अनुरूप इसे स्वीकार करें।