पेड़ों के महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Trees in Hindi:
प्रस्तावना:
जैसा की आप सब जानते ही है की पेड़ हमारे जीवन में कितने महत्वपूर्ण है, जों कार्बन डाई ऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है। एक तरह से हम कह सकते है की अगर इस धरती पर पेड़ – पौधे नहीं होते तो शायद इंसान का जीवन ही नहीं होता। यहाँ तक को धरती पर मौजूद सभी छोटे-बड़े जीव-जंतु समाप्त हो जाते। अगर पेड़-पौधे नहीं होते तो शायद ही इस धरती पर कोई जीवन होता। पेड़ हमें शुद्ध वातावरण देता है। जिस जगह अधिक पेड़ होते है वहां वर्षा भी अधिक होती है। पेड़ उड़ने वाले सभी पक्षियों को घोंसला बनाने के लिये अपने अन्दर जगह देते है। इसके अलावा कई पेड़ ऐसे होते है जिनसे औषधियां बनती है और उनसे बहुत सी दुर्लभ बिमारियां भी ठीक हो जाती है। लेकिन देखा जाता है की पेड़ों के इतने महत्व होने के बाद भी अक्सर लोग अपने स्वार्थ के लिये पेड़ो को काट देते है। इसलिए हर व्यक्ति को इन पेड़ों का महत्व समझना चाहिए।
पेड़ हमें धूप से बचाते है:
गर्मियों के मौसम में पेड़ का होना सबसे अहम माना जाता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में पेड़ हमें धूप से बचाते है और छाया प्रदान करते है साथ ही ये पेड़ गर्मियों के मौसम में हमारा धूप की हानिकारक किरणों से भी काफी बचाव करके रखते है। इतना ही नहीं गर्मियों के मौसम में पशु-पक्षी भी इस गर्मी से बचने के लिये पेड़ की छाया में आकर बैठ जाते है।
पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों का महत्व:
पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड लेकर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है और साथ ही वातावरण को शुद्ध बनाते है। धरती में जहाँ सूखा है अगर वहां अधिक पेड़ होंगे तो वहां अधिक वर्षा भी होगी। जिससे वहां का तापमान सामान्य हो जायेगा और वातावरण शुद्ध और ठंडा बनेगा। अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो इंसान का जीना मुश्किल हो जायेगा। जिससे आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी। धरती पर पेड़ नही होने से शाकाहारी जीव-जंतु जिनके लिये पेड़-पौधे भोजन के सामान है उनकी मृत्यु तक हो सकती है।
जीवों की रक्षा में वृक्षों का महत्व:
संसार के सभी मनुष्य, पशु-पक्षी अपनी जीविका के लिए पेड़ों पर निर्भर हैं। पेड़ सभी जीवों के जीवन को रक्षा करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनमें से सबसे महत्वपूर्ण ऑक्सीजन है। पेड़ अपना भोजन बनाने के लिए धूप और कार्बन डाइऑक्साइड लेकर मुफ्त ऑक्सीजन प्रदान करते है।
पक्षियों के संरक्षण में पेड़ों का महत्व:
धरती पर पेड़ न होने की वजह से उड़ने वाले सभी पक्षी अपना घोंसला पेड़ो की टहनियों पर नहीं बना पाएंगे। जिससे दूसरे बड़े जानवर उनके बच्चो को मार डालेंगे और खा जाएँगे। यदि हमें पक्षियों को जिंदा रखना है तो भी पेड़ों को बचाना जरूरी है। जितने अधिक पेड़ होंगे उतनी अधिक बारिश होगी। तो उतना ही अधिक पक्षियों को पानी मिलेगा और वह पेडो पर अपना घर बना सकेंगे।
औषधियों के काम में आते है पेड़:
ऐसे बहुत से पेड़ -पौधे इस धरती पर मौजूद है जिनके पत्तों से लेकर छाल तक को औषधियों के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। इन पेड़ो से औषधियां बनती है जिससे बहुत सी शारीरिक बीमारीयां दूर होती है। जैसे की उदाहरण के लिये पलाश के पेड़ की छाल से निकलने वाले गोंद से दस्त से लेकर पलाश के पेड़ो के बीज से दाद, खाद यहाँ तक की शरीर में हो रही खुजली तक को ठीक किया जा सकता है।
पेड़ से मिलने वाली लकड़ी से बनते है फर्नीचर:
आप के घर में रखे लकड़ी के फर्नीचर पेड़ से ही बने है। पेड़ को काटकर उसे शेप देकर घर के लिये फर्नीचर बनाये जाते है। इसके आलवा पेड़ से ही बच्चों की पेंसिल से लेकर बबूल के पेड़ को दातून तक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा पेड़ को काट कर माचिस की तिल्ली से लेकर घर के दरवाजे तक बनाये जाते है।
पेड़ो से हमें फल मिलते है:
अगर पेड़ नहीं होंगे तो हमें स्वादिस्ट और ताजे फल नहीं मिल पाएंगे। क्यूंकि पेड़ से हमें मीठे और ताजे फल खाने को मिलते है। जैसे गर्मियों के मौसम में आम के पेड़ से हमें आम खाने को मिल जाते है और ठण्ड में मौसम में संतरे के पेड़ से हमें मीठे और ताजे संतरे खाने को मिल जाते है। इसके अलावा भी इस धरती पर अनेकों पेड़ मौजूद है जों हमें फल प्रदान करते है।
धरती के तापमान को संतुलित रखने में पेड़ों का महत्व:
अगर धरती पर पेड़ नहीं होंगे तो धरती का तापमान सही नहीं रहेगा और इसी धरती पर मौजूद जीवन लगभग समाप्त ही हो जायेगा। पेड़-पौधे पर्यावरण में हो रही अशुद्धियों को सोखकर हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं। जिससे हमारी धरती का तापमान संतुलित रहता है। इसलिए हमें अपने आस पास सभी पेड़ो की देखभाल करनी चाहिए।
पेड़ों के महत्व पर 10 लाइने | 10 Line on Importance of Trees in Hindi:
- पेड़ हमें शुद्ध वातावरण देते है।
- पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है।
- पेड़ों से काफी कुछ बनता है, जो हमारे काफी काम आता है।
- धरती पर पेड़ नहीं रहेंगे तो जीवन लगभग समाप्त सा हो जायेगा।
- जिस जगह ज्यादा पेड़ होंगे वहां वर्षा अधिक होती है और वातावरण को शुद्ध और ठंडा करती है।
- पेड़ो की वजह से शाकाहारी जानवरो को भोजन मिल पाता है।
- पेड़ नहीं होंगे तो उड़ने वाले पक्षी अपना घोंसला नहीं बना पाएंगे।
- पेड़ धरती का तापमान ठंडा रखते है।
- गर्मियों के मौसम में पेड़ से हमें छाया मिलती है।
- कुछ पेड़ों का उपयोग औषधि बनाने में भी किया जाता है।
निष्कर्ष:
अब उम्मीद है की आप सभी को पेड़ों के महत्व पर ये निबंध बेहद अच्छा लगा होगा और इसके अन्दर बताई गयी बातो से आप सभी को खूब प्रेरणा भी मिली होगी, अब अगर आपके मन में किसी भी तरह के सवाल चल रहे हैं तो उन्हें आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं, हम आपके सभी सवालों के ठीक-ठीक जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।